फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Troubled by the disconnection of electricity connection A young man committed suicide by hanging himself

Chitrakoot News: बिजली का कनेक्शन कटने से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 26 Mar 2025 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the disconnection of electricity connection

A young man committed suicide by hanging himself
चित्रकूट। बिजली का कनेक्शन कटने से परेशान मजदूर ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसके परिजनों ने बताया कि वह कई दिनों से परेशान था। वहीं, विभागीय अधिकारियों ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन


थाना रैपुरा के हरिजन काॅलोनी निवासी शंभूदयाल कोटार्य ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह प्रतिदिन की तरह मजदूरी करने हरदौली के डडिया गांव गया था। घर पर उसकी पत्नी रामकन्या, बेटी कौशिल्या, रोशनी व बेटा जितेंद्र कुमार (21) थे। तभी कुछ देर बाद फोन से जानकारी मिली कि बेटे जितेंद्र ने गांव के बाहर जंगल में पेड़ से लटका है।
विज्ञापन




परिजनों ने बताया कि जितेंद्र दो दिन से मजदूरी करने भी नहीं गया था। एक माह पहले बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बिल बकाया होने पर घर का कनेक्शन काट दिया था। इस कारण वह परेशान था। मंगलवार की दोपहर को मानिकपुर विधायक के पास शिकायत करने जा रहा था। थाना प्रभारी श्याम प्रताप पटेल का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन...



मामले की कोई जानकारी नहीं है। बकाया होने पर विभाग नियमानुसार जमा कराने के लिए कहता है। इस मामले मेें कितना बकाया था। इनकी जानकारी के लिए एसडीओ को बुधवार को गांव भेजकर रिपोर्ट ली जाएगी।

आरके सिंह, एसई, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed