फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Tribute paid to children killed in Pakistan

पाक में मारे गए बच्चों को दी श्रद्धांजलि

Thu, 18 Dec 2014 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 18 Dec 2014 11:04 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to children killed in Pakistan

पाकिस्तान में आतंकियों की गोली के शिकार बच्चों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही आतंकियों की घिनौनी हरकत की निंदा की। कुंती देवी पूर्व माध्यमिक बाल शिक्षा निकेतन गोकुलपुरी में नन्हे मुन्ने बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


बच्चे हाथों में तख्तियां लिए थे, जिसमें लिखा था- आतंकी हमलों का हम विरोध करते हैं। इस मौके पर प्रबंधक आदित्य नारायण गुप्त, प्रधानाचार्य अशोक कुमार यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, श्री तुलसी रामकृष्ण सेवा आश्रम औदहा में संस्थापक अध्यक्ष बालसंत प्रदीप कृष्ण महाराज, मुख्य सचिव छोटेलाल मिश्र के साथ संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों और ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन रखकर बच्चों को श्रद्धांजलि दी। बुंदेली सेना ने सदर तिराहे में कार्यक्रम आयोजित कर इस वीभत्स घटना की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मिनट का मौन रखकर युवाओं ने मासूमों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि इस घटना ने पूरे विश्व को दहला दिया है। पूरी दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना होगा। सभी आतंकवाद विरोधी पोस्टर लिए थे।


इस मौके पर अतुल सिंह, वीपी पटेल, अनुज पांडे, सत्येंद्र यादव, महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र ओझा, अभिषेक सिंह, सुरेंद्र सिंह, जानकीशरण पटेल, संदीप पांडे, भाऊराम पटेल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed