Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Treatment on paper at the health fair

Chitrakoot News: आरोग्य मेले में कागजों पर इलाज

Sun, 01 Nov 2026 10:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 01 Nov 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Treatment on paper at the health fair
फोटो 01 सीकेटीपी 25 खोह में मरीज को देखते डॉ विवेक प्रताप सिंह। संवाद
चित्रकूट। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में जिले के 29 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 1054 मरीजों के इलाज का दावा किया गया, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। केंद्रों में बिना मरीज के ही रजिस्टर में दर्ज कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन

रविवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोह पहुंची। टीम को सवा 11 बजे पहला मरीज प्रशांत आते दिखा, जिसका पर्चा टीम के सामने काटा गया। उस समय आयुष डॉ विवेक प्रताप सिंह अन्य कर्मचारियों के साथ मौजूद रहे। डॉक्टर ने टीम के सामने मरीज का इलाज किया जबकि इससे पहले, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने सुबह 10.17 बजे 13 मरीजों के इलाज का आंकड़ा सार्वजनिक किया था।
विज्ञापन

इसके बाद टीम सीएमओ कार्यालय के पीछे शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। वहां 12 बजे तक डॉ आशुतोष उपाध्याय 27 मरीजों के इलाज की बात कही। वहीं सीएमओ ने भौंरी पीएचसी का भी निरीक्षण किया। वहां 21 मरीज देखे जा चुके थे और सात मरीजों की जांच होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बिहरवा, गनीवा, सरधुवा और टिकरा में 50 से अधिक मरीज देखे गए। हालांकि, टिकरा, परसौंजा और घुरेटनपुर में एक भी बच्चा इलाज कराने नहीं पहुंचा।
उधर, ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें आरोग्य मेले की जानकारी ही नहीं मिलती है। हर रविवार मरीजों की संख्या बढ़ा-चढ़ाकर दिखाई जाती है। स्वास्थ्य विभाग इस तरह कागजों में वाहवाही लूट रहा है।

फोटो 01 सीकेटीपी 25 खोह में मरीज को देखते डॉ विवेक प्रताप सिंह। संवाद

फोटो 01 सीकेटीपी 25 खोह में मरीज को देखते डॉ विवेक प्रताप सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed