{"_id":"602bc1968ebc3ee8fd5e4eca","slug":"train-railway-boxer-gujrat-police-banda-chitrakutt-news-knp6121291182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड से गुजरात को सीधी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड से गुजरात को सीधी ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। अहमदाबाद से बरौनी के लिए रेलवे बरौनी एक्सप्रेस चलाने जा रहा है। जो एक मार्च को अहमदाबाद से चलकर चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन होते हुए मानिकपुर छिवकी से निकलकर बरौनी तक जाएगी। यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी।
अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से बरौनी एक्सप्रेस 1 मार्च की रात्रि 12: 40 बजे रवाना होगी। इसके बाद सूरत, भुसावल, खंडवा, बीना, ललितपुर, टीकमगढ़, खरगापुर, छतरपुर, खजुराहो, महोबा, बांदा, होते हुए 2 मार्च को चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन में भोर में 4:38 बजे पहुंचेगी।
इसके बाद 4:40 बजे चलकर मानिकपुर प्रयागराज, छिवकी, दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन होते हुए बिहार प्रदेश के बक्सर, आरा, हाजीपुर, मुज्जफरपुर, समस्तीपुर होते हुए बरौनी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। स्टेशन मास्टर आरसी यादव ने बताया कि जानकारी के अनुसार बरौनी से अहमदाबाद के लिए शाम 7:30 बजे चलेगी जो चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन में सुबह 9:37 बजे पहुंचकर एक मिनट ठहराव के बाद रवाना होगी। अहमदाबाद के लिए सीधे ट्रेन चलने से बुंदेलखंड क्षेत्र के मजदूरों को फायदा होगा। क्षेत्र के लाखों मजदूर अहमदाबाद व सूरत शहर में काम करते हैं।