फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   traffic jam at hightway in chitrakoot

युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने हाइवे पर लगाया जाम, कार्रवाई कर मुआवजे की मांग की

Tue, 14 Jul 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
traffic jam at hightway in chitrakoot
फोटो - 24- हाइवे पर जाम लगाए ग्रामीणों को समझाती पुलिस टीम - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट में सदर कोतवाली अंतर्गत कछारपुरवा में हुई मारपीट में घायल व्यापारी की इलाज के दौरान प्रयागराज में मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने कोतवाली पुलिस पर समय से कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। इसके बाद मंगलवार शाम को हाईवे पर शव रखकर एक घंटे तक जाम लगाया। सीओ सिटी और कोतवाल के समझाने पर भी आक्रोशित परिजनों ने जाम नहीं हटाया। परिजन मामला दर्ज कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर से सटे कछारपुरवा निवासी लोहे के बक्से का काम करने वाला राजेश कोटार्य (30) पुत्र सुखदेव को उसी के पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के सदस्यों ने पुरानी रंजिश को लेकर 11 जुलाई को अकारण बेरहमी से पीटा। इसके बाद शहर के ईट भट्टों के पास स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग मेें छोड़कर चले गए। युवक वहां बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। राजेश की पत्नी रीता ने पुलिस को जानकारी दी। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खराब होने पर प्रयागराज में भर्ती कराया। यहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। मृतक की दो बेटियां हैं। वह चार भाईयों में तीसरे नंबर का है।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम को शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राज मार्ग किनारे शव को लेकर जाम लगाकर बैठ गए। परिजन व कछरपुरवा के निवासी पुलिस की हीलाहवाली पर आक्रोशित होकर शव रखकर एक घंटे तक जाम लगाया। सूचना पर सीओ सिटी रजनीश यादव व कोतवाल पंकज पांडेय ने आक्रोशित परिजनों को समझाया लेकिन जाम नहीं हटाया। परिजनों ने आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने व पहले मारपीट के दौरान कोतवाली में की गई लापरवाही पर कार्रवाई कराने के अलावा मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed