{"_id":"629a507d7541db3cbd4cabdd","slug":"traders-should-come-forward-to-set-up-industry-chitrakoot-news-knp700465275","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग लगाने को आगे आएं व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग लगाने को आगे आएं व्यापारी
विज्ञापन
फोटो-1- पीएम सीएम के वचअऌ् ल संबोधन को सुनते सांसद व अन्य ।संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। औद्योगिक परियोजनाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन बस स्टैंड स्थित धर्मशाला में किया गया। लखनऊ में हुए कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण भी देखा गया। पदाधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों को उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया।
सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि उद्योगपति उत्तर प्रदेश मेें निवेश के लिए उत्साहित है। नए-नए उद्योग लगाएं जा रहे हैं। बुंदेलखंड में भी उद्योग लगाएं जाएंगे। स्थानीय व्यापारी जिले में ही उद्योग लगाएं। डीएम शुभ्रांत कुमार ने कहा कि जिले में रोजगार देने की अपार संभावनाएं है। इसके लिए सड़क, बिजली और पानी की व्यवस्था जरूरी है। इसके लिए कार्य हो रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि युवाओं में उद्योग लगाने के लिए उत्साह है। नगर पालिका चित्रकूट के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि उद्योग लगाने का काम समय से हो, इसके लिए योजनाएं बनानी चाहिए।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त उद्योग एसके केसरवानी ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, सहायक आयुक्त वाणिज्य प्रशांत अवस्थी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेंद्र कुमार, पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह, उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ओम केसरवानी, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सुशील द्विवेदी, बृजेश रावत, शारदा अग्रहरि भी मौजूद रहे।