{"_id":"1414ddc4887ed8eab19ecce0596e12b9","slug":"traders-protest-related-to-agriculture-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कार्य से जुड़े व्यापारियों का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कार्य से जुड़े व्यापारियों का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीटनाशक व बीज वितरकों ने मंगलवार को शासकीय नियमों की अनिवार्यता का विरोध कर दुकानें बंद रखी। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
चित्रकूट सीड्स एंड पेस्टीसाइड्स व्यापारी एसोसिएशन के बैनर तले कीटनाशक व बीज के दुकानदारों ने दुकानें बंद कर विरोध जताया। इसके बाद सभी व्यापारी कलेक्ट्रेट परिसर मेें एकत्र हुए। एसोसिएशन के अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि रसायन का व्यापार करने वाले दुकानदारों के लिए कृषि स्नातक की अनिवार्यता कर दी है।
यह गलत है। बेरोजगारी के इस समय में गांव के अनेक छोटे कृषक परिवार आजीविका के लिए कृषि की दुकान कर लेते हैं। इस अनिवार्यता के साथ स्टाक रजिस्टर की भी अनिवार्यता हर हाल में समाप्त की जाए। प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी नीलम अहलावत को सौंपा। इस मौके पर मूलचंद, नर्वदा प्रसाद, हेमराज गुप्ता, नीरज गर्ग व शंकर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।