फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Traders demonstrated for the disclosure of theft

चोरी के खुलासे के लिए व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 24 May 2022 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Traders demonstrated for the disclosure of theft
फोटो-9- चोरी का खुलासा कराने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे व्यापारी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिले मेें हो रही चोरियों के खुलासे की मांग को लेकर व्यापारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम वंदना श्रीवास्तव को सौंपा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के पुरानी बाजार व मऊ कस्बे में सराफा व्यापारी की दुकान से लाखों रुपये की चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय युवा व्यापारी संघ के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय के पुरानी बाजार स्थित सुनील सोहाने ज्वैलर्स की दुकान में तीन दिन पहले शटर उचकाकर तिजोरी उठा ले गए। जिसमें 55 लाख से अधिक का माल था। इसी तरह से मऊ कस्बा निवासी सराफा व्यापारी उमेश सोनी की आठ लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात चोरी हो गए थे। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आज तक खुलासा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय युवा व्यापारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष सोनी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पप्पू यादव, जिला उपाध्यक्ष जलालुदीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तीरथ प्रसाद वर्मा, शिवदास गुप्ता, हीरालाल सोनी, दीपू मिश्रा, विनीत कुमार पांडेय, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
वहीं, उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओम केशरवानी, पंकज अग्रवाल, ओम प्रकाश साहू व उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महासचिव शानू गुप्ता, शेषू गुप्ता ने भी चोरी के खुलासे की मांग की है।

चोरी में स्थानीय कुछ युवकों ने की मदद
चित्रकूट। सीसीटीवी में कैद शहर के पुरानी बाजार स्थित सराफा दुकान की चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस की पांच टीमें खोजबीन में जुटी हैं। संकेत मिले हैं कि कुछ स्थानीय युवकों ने इन चोरों की लोकेशन बताने से लेकर कई अन्य मामले में मदद की। घटनास्थल के आसपास की दुकानों में कार्यरत नौकरों से भी पूछताछ की जा रही है। एक दुकान का कर्मचारी घटना वाले दिन से ही लापता है। जिसके परिजन भी उसकी तलाश कर रहे हैं। पुलिस की निगाह में अभी तक ठोस लोकेशन नहीं मिली है लेकिन इसी तरह कड़ी जोड़ी जा रही है। सर्विलांस की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed