फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Tractor driver dies due to speeding vehicle collision

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत

Sat, 30 Apr 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tractor driver dies due to speeding vehicle collision
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के कसहाई मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पैदल घर जा रहे ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली में अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ मृतक के परिजनों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

सपहा गांव निवासी नन्हा (42) शुक्रवार की रात को कसहाई गांव के लाला का ट्रैक्टर घर में खड़ा कर पैदल गांव जा रहा था। सुभाष चंद्र विद्यालय के पास तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में घायल गंभीर नन्हा को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। नन्हा की मौत से उसके दो पुत्रों व पत्नी गायत्री देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

इसी तरह तीर्थ यात्रियों से भरी टेंपो सदर कोतवाली क्षेत्र के बेड़ी पुलिया के पास अनियंत्रित होकर पलटने से रैपुरा थाना क्षेत्र के बांधी गांव की मुन्नी देवी व पति सुलखान, अजयगढ़ के पठा की ममता पत्नी बिहारी, पुलिस लाइन के सिपाही चंद्रेश यादव घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा करारी गांव के बंशीलाल दुर्घटना में घायल हुए हैं। इसके अलावा सड़क हादसे में शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के भंभई गांव का हिमांशु (10) पुत्र राम सिंह बड़े भाई लवकुश के साथ बाइक से आते समय संग्रामपुर के पास अचानक सामने बकरी के आने पर दोनो लोगों गिरकर घायल हो गए। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। सभी घायलों को जिला अस्पताल में इलाज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed