{"_id":"5820c0894f1c1bf77eb382c8","slug":"tractor-collision-killed-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tractor collision killed womanट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tractor collision killed womanट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
Updated Mon, 07 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घटना की जानकारी देते मृतका के परिजन।
- फोटो : Amar ujala
खेत से घर लौट रही महिला को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर समेत चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।
थाना क्षेत्र के गांव मनकुंवर की रानी देवी (46) रविवार की शाम को अपनी पत्नी अशर्फीलाल के साथ खेत से लौट रही थी। पति काफी आगे था जबकि पत्नी पीछे चल रही थी। इसी बीच नहर के पास मोड़ पर सामने से आए ट्रैक्टर ने महिला को टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर दूर जा गिरी। यह देखते ही पति दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चीखपुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पीछा करके चालक समेत ट्रैक्टर को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
थानाध्यक्ष आरबी सिंह ने बताया कि चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। चालक ने अपना नाम जगदीश निवासी मनकुंवर गांव बताया है।