फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Torn walls of cowshed worth lakhs of rupees, MNREGA board lying in the dirt

लाखों रुपये की गोशाला की फटी दीवारें, गंदगी में पड़ा मनरेगा बोर्ड

Mon, 25 Oct 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Torn walls of cowshed worth lakhs of rupees, MNREGA board lying in the dirt
फोटो-4- मऊ के भिटारी गांव में खाली पड़ी गोशाला में जलता भूसा। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
मऊ (चित्रकूट)। भिटारी गांव की गोशाला बदहाल है। भूसा भंडारगृह की दीवारें फट गईं हैं। मौके पर पहुंचे बीडीओ ने कई काम मानक विहीन होने स्वीकार किए हैं। मऊ ब्लाक की भिटारी गोशाला 17 लाख रुपये की लागत से बनी है। भूसा भंडार की दीवारें फट गईं हैं।
विज्ञापन

इस भूसा भंडार के निर्माण में 5.95 लाख रुपये खर्च हुए हैं। टिनशेड भी बेहद हल्की व मानक विहीन लगाए गए हैं जो कई जगह से टूट चुकी हैं। भिटारी गांव के रमेश पटेल, महादेव, रमेश पांडेय, लालाराम, सुरेन्द्र नाथ, सुभाष पांडेय आदि ने गुणवत्ता विहीन बने गोशाला की तकनीकी जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इधर दो दिन पूर्व गोशाला में आग लगने की सूचना पर बीडीओ आशाराम सिंह पहुंचे उन्होंने गुणवत्ता पर कई सवाल उठाए। सपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य सिद्धार्थ पांडेय ने बीडीओ को लिखे पत्र में कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच कमेटी बने और इन गोशालाओं के भुगतान पर रोक लगाई जाए। दोषियों पर कार्रवाई भी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ आशाराम सिंह ने बताया कि वह भिटारी गांव की गोशाला में आग लगने की सूचना पर गये थे। वहां कई काम मानक विहीन मिले हैं। संबंधितों से जानकारी कर इसकी जांच कराई जाएगी। सरकारी धन का दुरुपयोग करने वालों पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed