फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Tomorrow from Manjhanpur, the Prime Minister will be heard

मंझनपुर से कल हुंकार भरेंगे प्रधानमंत्री

Mon, 21 Feb 2022 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Tomorrow from Manjhanpur, the Prime Minister will be heard
चित्रकूट/मऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मंझनपुर से भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में हुंकार भरेंगे। प्रधानमंत्री की यह जनसभा बुंदेलखंड के लिए भी अहम मानी जा रही है। इसका फायदा जिले की मानिक पुर व सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को भी मिलेगा। फिलहाल जनसभा की तैयारियों को लेकर भाजपा व अपना दल के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गईं हैं।
विज्ञापन

जिले की सीमा से सटे कौशांबी जिले के मंझनपुर में भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा 23 फरवरी बुधवार को होगी। इसमें चित्रकूट जिले के भी दोनों सीट के प्रत्याशियों समेत हजारों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। इस सभा को सफल बनाने के लिए भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने सोमवार को दोनों सीट पर चुनाव प्रभारियों और प्रत्याशियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए। कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बांटी गई है।
विज्ञापन

मानिकपुर सीट से भाजपा गठबंधन के अपना दल एस के प्रत्याशी अविनाश चंद्र द्विवेदी उर्फ लल्ली ने बताया कि प्रधानमंत्री की जनसभा को सफल बनाने के लिए मऊ मानिकपुर क्षेत्र से कार्यकर्ता व समर्थक मंझनपुर जाएंगे। इसी प्रकार चित्रकूट सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए संगठन के साथ मिलकर सभी को जिम्मेदारी बांटी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकजुट होकर करें काम
चित्रकूट। रविवार की रात को जिला मुख्यालय पहुंचे भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल ने दोनों सीट के प्रत्याशियों के साथ बैठक की। दोनों के चुनाव की स्थिति जानी और संगठन के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव जीतने के लिए काम करें। प्रत्याशी की मदद की जाए। इसके बाद सोमवार की सुबह उन्होंने कामदनाथ मंदिर में माथा टेकने के बाद जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। विधानसभा चुनाव की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद फतेहपुर के लिए रवाना हो गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed