फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   To rid the discussion of open defecation

खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए चर्चा

Fri, 11 Dec 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट Updated Fri, 11 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन

जिले में लोगों को शौचालय बनवाने के लिए जागरूक कर

विज्ञापन
रही अभियान संस्था ने शुक्रवार को जिला पंचायत राज विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

जिला पंचायत राज अधिकारी दयाराम कुशवाह ने कहा कि संस्था और विभाग के माध्यम से एपीएल परिवारों को भी घरों में शौचालय बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही सिद्धपुर को स्वच्छ गांव बनाने की भी चर्चा हुई।


डीपीआरओ ने जिले की तीन पंचायतों को खुले में शौच से पूर्णत: मुक्ति दिलाने की जिम्मेदारी ली है। इनमें पहाड़ी ब्लाक की चांदी, कर्वी की सिद्धपुर और पहरा के भीष्मपुर है।

इन पंचायतों में कचरा उठाने का ठोस प्रबंध, गंदे पानी का निस्तारण और स्वच्छ पेयजल की भी व्यवस्था करने की रणनीति बनाई गई। गांवों में वेशलाइन सर्वे के माध्यम से शौचालय विहीन परिवारों की सूची बनाकर घर- घर में शौचालय बनवाने के विषय पर भी बातचीत की गई।

बैठक के दौरान शनिवार को अभियान संस्था और जिला पंचायत राज विभाग की टीम ने सिद्धपुर गांव में दौरा किया। वहां के ग्रामीणों से बातचीत कर शौचालय बनवाने के लिए जागरूक किया। इस दौरान अशोक कुमार, महेंद्र विक्रम सिंह, जीवनलाल, सुरेंद्र सिंह, ममता वर्मा, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed