फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   To remove pollution, put grass carp fish in the river

प्रदूषण दूर करने के लिए नदी में डलवाएं ग्रास कार्प मछली

Sun, 27 Mar 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
To remove pollution, put grass carp fish in the river
ग्रासकार्प मछली- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जीवनदायिनी मंदाकिनी को प्रदूषण से बचाने के लिए मुहिम चल रही हैं। अब यह कहा जा रहा है कि इसके लिए ग्रास कार्प मछली नदी में डलवाई जाए। यह प्रदूषण फैलाने वाले तत्वों को नष्ट करती हैं। नमामि गंगे के तहत प्रदेश सरकार ने 12 जिलों में नदियों की सफाई के लिए मछलियां डलवाने की तैयारी की है। इसमें मंदाकिनी नदी को भी शामिल करने की मांग उठ रही है।
विज्ञापन

श्रीगंगा समिति नमामि गंगे के सदस्य व बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने जिलाधिकारी से ग्रास कार्प मछली नदी में डलवाने की मांग की है। प्रदेश के 12 जिलों वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, कानपुर, हरदोई, बहराइच, बुलंदशहर, अमरोहा व बिजनौर में नदी में मछलियों के बच्चे डालने की योजना है।
विज्ञापन

मंदाकिनी नदी को भी इस योजना में शामिल कराया जा सकता है। इस योजना में शामिल होने से मंदाकिनी नदी के खरपतवारों को मछलियां नष्ट करती रहेंगीं। इसके अलावा मछलियों का शिकार भी मंदाकिनी नदी में पूर्ण प्रतिबंधित करने की जरूरत है। कम से कम एक लाख मछली मंदाकिनी नदी में रामघाट से लेकर बंधवईन तक छोड़ी जाएं। इसके लिए मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण है ग्रास कार्प मछली
ठंडी को छोड़कर किसी भी महीने में ग्रास कार्प मछली नदी में डलवाई जा सकती है। यह अपने शरीर के प्रति किलो भार के अनुसार एक लाख तक अंडे देती है। एक एकड़ में 24 हजार ग्रास कार्प मछलियां पाली जा सकती हैं। यह 40 डिग्री तक तापमान सह सकती हैं। इसका जीवन काल अन्य मछलियों के मुकाबले लंबा होता है।

फोटो नंबर- 3-
नदी को स्वच्छ बनाने में आगे आ रहे अन्य
चित्रकूट। मंदाकिनी बचाओ समिति ने मंदाकिनी नदी के सुंदर घाट पर बैठक की। नदी को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संकल्प लिया गया। सफाई में उपयोगी उपकरणों को खरीदने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में व्यापारी नेता शानू गुप्ता ने कहा कि नदी की सफाई की जाएगी। कोई नदी में गंदगी न डाले इसके लिए जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर सुनील निषाद, राहुल दुबे, मुन्ना यादव, रमेश, राजेश भी मौजूद रहे। वहीं नदी की स्वच्छता के लिए कई अन्य संगठन भी आगे आ रहे हैं। सर्वोदय सेवा आश्रम के निदेशक अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में सत्याग्रह चल रहा है। मंदाकिनी गंगा दर्शन यात्रा के कार्यकर्ताओं ने जनजागरण यात्रा निकाली। गायत्री परिवार के सदस्य व्यवस्थापक डा. राम नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में भी जागरुकता कार्यक्रम चल रहा है। गंगा दर्शन यात्रा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामशीष के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। जिसमें मंदाकिनी के स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर गायत्री शक्तिपीठ के डा. रामनारायण त्रिपाठी, जलजीवी समुदाय के बबली निषाद, रामबाबू तिवारी, दिव्या त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed