{"_id":"6446d8fece22bf63510f6964","slug":"time-is-very-important-in-student-life-dm-chitrakutt-news-c-12-1-197015-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र जीवन में समय बहुत महत्वपूर्ण : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र जीवन में समय बहुत महत्वपूर्ण : डीएम
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। डीएम अभिषेक आनंद और सीडीओ अमृतपाल कौर सोमवार को जवाहर नवोदय विद्यालय मानिकपुर में क्षेत्रीय बास्केटबॉल और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता चार क्लस्टर में हो रही है। प्रत्येक कलस्टर में 24-24 खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें आगरा, लखनऊ, हरदोई और वाराणसी के बच्चे भी शामिल हैं।
शुभारंभ पर डीएम ने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय की नींव पूरे भारत में इसलिए रखी गई थी कि छात्र-छात्राएं मिलजुल कर अच्छी शिक्षा ग्रहण करें। कहा कि आप लोग शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में रुचि रखकर आगे बढ़े, जिससे आपका जीवन सुखमय हो सकें। छात्र जीवन में समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह समय दोबारा आपके जीवन में लौटकर नहीं आएगा। बेहतर भविष्य के लिए बेहतर शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़ें। सीडीओ ने कहा कि जिस स्तर पर जो प्रतिभागी रुचि रखते हैं, उसी के अनुसार तैयारी करें ताकि आपका जीवन सुखमय हो। सोशल मीडिया से दूर रहें। जो भी आपके पास संसाधन है, उसका प्रयोग करके उसी के अनुसार कार्य करें। अगर आप इस समय मेहनत करेंगे तो आगे चलकर आपका जीवन अच्छा होगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक त्रिपाठी ने कहा कि बच्चे भारत का भविष्य हैं। इस दौरान एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव, एसएचओ वीर प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारी विद्यालय के शिक्षक छात्र-छात्राएं आदि मौजूद रहे।