फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three youths killed in Chambal, one serious

चंबल से कटे तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

Sat, 11 Jun 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three youths killed in Chambal, one serious
मानिकपुर/बरगढ़ (चित्रकूट)। शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन पर दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन से पानी लेने उतरे तीन यात्रियों की दूसरे ट्रैक पर आई चंबल एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक यात्री को प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। ये बिहार के निवासी थे, जो पुणे जा रहे थे।
विज्ञापन

बिहार के दरभंगा निवासी मुकेश ने बताया कि जिले के थाना मुड़िया के अंद्री का विकास कुमार पासवान (31), तेलहन थाना क्षेत्र के आमीतेदीन निवासी दीपक (24) और मधुबनी के गंगाधर धमाड़ी निवासी मुन्नू साहू पुुत्र राजू (23) की मौत हो गई, जबकि विकास प्रजापति (20) पुत्र दीपन प्रजापति निवासी बेलही गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया कि सभी दरभंगा एक्सप्रेस से पूना जा रहे थे। शनिवार कि सुबह सिग्नल न मिलने से ट्रेन शंकरगढ़ स्टेशन पर खड़ी हो गई। इस पर विकास पासवान, दीपक, मुन्नू और विकास प्रजापति पानी लेने के लिए प्लेटफार्म की दूसरी ओर उतरे थे। पानी लेने के बाद रेलवे ट्रैक पर बैठकर सिंग्नल का इंतजार करने लगे। सुबह लगभग सवा नौ बजे उसी ट्रैक से हावड़ा से मथुरा जा रही चंबल एक्सप्रेस को न देख पाने पर चारों ट्रेन की चपेट में आकर आ गए। विकास पासवान, दीपक और मुन्नू की मौके पर ही मौत हो गई। विकास प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आरपीएफ ने प्रयागराज में भर्ती कराया है। मानिकपुर जीआरपी थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा ने बताया कि शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन से कागजात मिलने के बाद जीआरपी तीनों शवों को मानिकपुर ले आई है। एसआई सुरेश चंद्र यादव ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजे हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed