फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three smugglers arrested with ganja worth one million

दस लाख के गांजे के साथ तीन तस्करों को दबोचा

Sun, 05 Dec 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested with ganja worth one million
मऊ (चित्रकूट)। थाना पुलिस ने तीन अंतर्जनपदीय गांजा तस्करों को 50 किलो 140 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। गांजे की कीमत 10 लाख बताई जा रही है। तीनों आरोपी कौशांबी जिले के निवासी हैं। जिसमें दो सगे भाई हैं। इनके खिलाफ कौशांबी व प्रयागराज के कई थाने में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

रविवार को थाना प्रभारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि लालता रोड पर चेकिंग के दौरान तीन युवकों को संदेह के आधार पर रोका गया। पुलिस को देख तीनों ने भागने की कोशिश टीम ने उन्हें पकड़ा लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मनबोध मिश्रा उर्फ मन्नो , शिवबोध मिश्रा उर्फ शिब्बू निवासी बसुहार और अर्पित मिश्रा निवासी मिश्रपुर दहिया सरांय अकिल जिला कौशांबी बताया हैं। इनके कब्जे से 50 किलो 140 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपये है।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उड़ीसा राज्य से गांजा लाकर कर्वी, मऊ, राजापुर, बांदा, बबेरू, मंझनपुर, महेवाघान, फतेहपुर, सिराथू, प्रयागराज के विभिन्न क्षेत्रों में बेचते हैं। इनके के विरुद्ध पूर्व में जनपद कौशांबी के महेवाघाट, मंझनपुर, प्रयागराज के नबावगंज, धूमनगंज में एनडीपीएस एक्ट के अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य आरक्षी राजबहादुर, रमेश, आरक्षी शिवम मिश्रा, अमित चौरसिया, राजिश, शक्ति सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed