{"_id":"5f5bbcd18ebc3e611474a467","slug":"three-sipahi-suspend-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp5821002143","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः बंदियों के अस्पताल से भागने पर तीन सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः बंदियों के अस्पताल से भागने पर तीन सिपाही निलंबित
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जानकारी देता कोविड अस्पताल से बंदी बृजलाल
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। कोविड अस्पताल से भागे बंदियों के मामले में पुलिस अधीक्षक मित्तल ने लापरवाही बरतने वाले तीनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा है। सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी बंदियों में से बृजलाल को पुलिस ने गुरुवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया था।
जबकि दूसरे बंदी की तलाश की जा रही है। पकड़े गए बंदी को पुलिस ने न्यायालय में पेशकर कड़ी सुरक्षा में फिर से अस्पताल भेजा है। साथ ही कोरोना की जांच के लिए उसका सैंपल फिर से लिया गया है।
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार की सुबह मुख्यालय के कोविड अस्पताल से बाथरूम की खिड़की तोड़कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी इटवां निवासी बृजलाल पुत्र चमोल व खंडेहा थाना मऊ निवासी रज्जू यादव पुत्र फूलचंद्र फरार हो गए थे। बृजलाल को पुलिस ने देर रात को ही उसके गांव के पास से पकड़ लिया था।
विज्ञापन
कोतवाल जयश्ंाकर सिंह ने बताया कि पकडे़ गए बंदी को डाक्टरी जांच के बाद सुरक्षाकर्मियों के साथ कोविड अस्पताल भेजा गया है। दूसरे आरोपी रज्जू की पुलिस टीमें तलाश कर रहीं हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इनकी सुरक्षा में तैनात सिपाही आशीष कुमार, दीपक कुमार, विजय लाल को निलंबित कर दिया गया है। होमगार्ड जयनारायण के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।