{"_id":"613658988ebc3e847778e9dc","slug":"three-robbers-arrested-suspected-to-be-members-of-bavaria-gang-chitrakoot-news-knp650583488","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लुटेरे गिरफ्तार, बावरिया गैंग का सदस्य होने का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लुटेरे गिरफ्तार, बावरिया गैंग का सदस्य होने का शक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। भदई अमावस्या मेले में महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन खींचने वाले तीन लुटेरों को पुलिस ने दबोच लिया है। इनके कब्जे से बाइक भी बरामद हुई है। सतना एसपी के अनुसार यह तीनों बावरिया गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं। सादी वर्दी में सतना एसपी समेत पुलिस टीम ने इन आरोपियों को 10 घंटे तक पीछा करने के बाद पकड़ा है।
सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि कुछ बाइक सवारों द्वारा सतना पन्ना-रीवा में सड़क चलते महिलाओं के गले से सोने की चेन व कान से टाप्स आदि खींचकर भागने की घटनाएं हुई। इनके चित्रकूट मेले में आने की संभावना पर सादी वर्दी में कई पुलिसकर्मी इनकी तलाश में जुटे थे।
सोमवार की दोपहर को मेला क्षेत्र के प्रमोदवन से कामतन मार्ग पर आरोपियों ने दो महिलाओं की चेन खींची और फिर योजनाबद्ध तरीके से भागने लगे। पीछा कर रहे एसपी व पुलिस टीम ने तीनों युवकों को उप्र की ओर भागते समय दबोच लिया। एसपी ने बताया कि इनके कब्जे से काफी सामग्री बरामद हुई है। बावरिया गैंग से तार जुड़े होने का शक है। इनसे नयागांव थाने में पूछताछ की जा रही है।