{"_id":"07fe2b4ccb62c3ba1bb76d644c9c2ce3","slug":"three-months-programme-to-erase-bad-nutrition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण मिटाने को तीन माह चलेगा अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण मिटाने को तीन माह चलेगा अभियान
ब्यूरो। अमर उजाला चित्रकूट
Updated Fri, 06 Feb 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मातृ शिशु स्वास्थ्य सुधार और बाल कुपोषण में कमी लाने के लिए अभियान चलाने के बारे में डीएम की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें डीएम ने बताया कि शासन स्तर पर वर्ष 2015-16 को मातृ एवं बाल स्वास्थ्य वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत तीन माह तक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी नीलम अहलावत ने बताया कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संरक्षण अभियान का प्रमुख उद्देश्य पूर्ण टीकाकरण आच्छादन में वृद्धि, दो साल तक के शिशु, संस्थागत प्रसव और आधुनिक परिवार नियोजन सेवाओं के आच्छादन में वृद्धि करना है। यह अभियान तीस अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन
इसके तहत उप जिलाधिकारियंों की अध्यक्षता में ब्लाक स्तर पर और ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में प्रत्येक ग्रामसभा की बैठक का आयोजन होगा। ये बैठकें नौ और 11 फरवरी को होंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास, पंचायती राज, नगर विकास विभाग को नामित किया गया है। बैठक में विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सांसद ने उठाए कई महत्वपूर्ण सवाल
बैठक में सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कई महत्वपूर्ण सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस योजना का शुभारंभ किया जा रहा है, उसमें अभी काफी कमी है। कुपोषण की सघनता से जांच की जानी चाहिए। पिछड़े क्षेत्र में मां के कमजोर होने से बच्चा भी कमजोर पैदा होता है। ऐसे में पंजीरी के साथ माताओं को और भी पोषक चीजें देनी चाहिए। जिले के दूरदराज के इलाकों में बसे गांवों तक भी अभियान चलाना होगा। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का ठीक से संचालन हो, डाक्टर अस्पताल में बैठें तभी इस अभियान में सफलता मिलेगी। इस पर सीएमओ डा. वेद प्रकाश ने सांसद के सुझावों पर अमल का आश्वासन दिया।