{"_id":"4b8269f842b9b96407f5ffd05dfa86af","slug":"three-hours-stood-train-passenger-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन, यात्री परेशान
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Thu, 03 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। झांसी-इलाहाबाद रेलमार्ग की पटरी पर तकनीकी खराबी आने से आधा
विज्ञापन
दर्जन ट्रेनों के पहिए थम गए। लगभग तीन घंटे तक ट्रेनों को मानिकपुर व
चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन पर रोका गया। जिसमें हजारों यात्री परेशान
हुए।
चित्रकूटधाम कर्वी से मानिकपुर जंक्शन के बीच खोह स्टेशन के पास पटरी में खराबी आ गई। बताया गया है कि बुधवार की रात को लगभग एक बजे मानिकपुर से नानस्टाप मालगाड़ी खोह से गुजरी तो चालक को पटरी पर कुछ जपिंग मिली। इस पर चालक ने वाकी टाकी से गार्ड के माध्यम से कर्वी स्टेशन मास्टर को सूचना दी।
ट्रेन कर्वी में खड़ी कराई गई। रेल पटरी पर खराबी की जानकारी मिलते ही सभी रेलवे स्टेशन के फोन की घंटियां बजने लगी। इलाहाबाद व सतना से आने वाली ट्रेनों को मानिकपुर व झांसी व लखनऊ से आने वाली ट्रेनों को कर्वी स्टेशन पर रोका गया।
सूचना पर पीडब्लूआई एसजे सिंह तकनीकी विशेषज्ञों की टीम के साथ कर्वी स्टेशन पहुंचे। इसके बाद मालगाड़ी के चालक द्वारा बताए गए स्थान की तलाश की।
खोह के पास इस स्थान की जांच करने के बाद रात लगभग पौने तीन बजे उन्होंने रेल यातायात सुचारू कराने की हरी झंडी दी। बताया कि पटरी पर कोई खराबी नहीं थी। किसी अज्ञात कारण से मालगाड़ी का इंजन व कुछ डिब्बों में जपिंग हुई होगी। फिलहाल रेल मार्ग पूरी तरह सुरक्षित है।
रेल पटरी पर तकनीकी खराबी की सूचना पर जबलपुर से लखनऊ व लखनऊ से जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस अप-डाउन, बनारस से ग्वालियर बुंदेलखंड एक्सप्रेस, झांसी से मानिकपुर शटल पैसेंजर व दो मालगाड़िया प्रभावित हुई।
सूचना मिलते ही सभी ट्रेनों को मानिकपुर व कर्वी स्टेशन पर रोका गया। इस दौरान सैकड़ों यात्री ठंड में भी परेशान हुए। दो दिनों से हुई मामूली बारिश के बाद मौसम सर्द होने से सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्री भूखे प्यासे ही बोगी में दबे बैठे रहे।