फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three bypasses will be constructed within a radius of 20 km at a cost of Rs 462 crore

Chitrakoot News: 462 करोड़ रुपये से 20 किमी के दायरे में बनेंगे तीन बाईपास

Sun, 04 May 2025 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Three bypasses will be constructed within a radius of 20 km at a cost of Rs 462 crore
चित्रकूट के संग्रामपुर से खुटहा रानीपुर तक का प्रस्तावित बाईपास मार्ग। - फोटो : संवाद
चित्रकूट। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर आवागमन को और सुलभ बनाने के लिए 462 करोड़ से 20 किमी के दायरे में तीन नए बाईपास बनेंगे। इनमें से दो बाईपास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और देवांगना हवाई पट्टी मार्ग से जुड़ेेंगे। वहीं, चित्रकूट क्षेत्र में लगने वाले मेलों में भीड़ और वाहनों को नियंत्रित करने में भी आसानी होगी। उधर, धर्मनगरी चित्रकूट से सतना मैहर तक की प्रस्तावित 77 किमी के फोरलेन का ड्रोन सर्वे जारी है।
विज्ञापन

केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 1500 करोड़ रुपये की लागत से चित्रकूट से सतना तक का 77 किमी के फोरलेन को मंजूरी दे दी है। इसी योजना में तीन नए बाईपास का निर्माण भी शामिल है। यह बाईपास अनुसुइया तिराहे से रजौला एकलव्य विद्यालय होते हुए रामशैय्या व भरतकूप होकर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास निकलेगा। वहीं, संग्रामपुर से सीतापुर व रानीपुर भट्ट होते हुए जो बाईपास बनेगा वह देवांगना हवाई पट्टी मार्ग की ओर जाने वाले चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा।
विज्ञापन

रामघाट और शहर की ओर आने की नहीं पड़ेगी जरूरत
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से भरतकूप की ओर से आने वाले यात्रियों को मैहर या सतना जाना है तो उन्हें चित्रकूट के रामघाट और शहर में आने की जरूरत नहीं पडेगी। इसी प्रकार सतना मैहर से आने वाले यात्रियों को देवांगना हवाई पट्टी की ओर जाने के लिए कर्वी शहर नहीं आना पड़ेगा। वह रानीपुर से सीधे हवाई पटटी मार्ग निकल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, यहां बनेंगे बाईपास
- बाबूपुर मोड़ से बालापुर माफी, बंदरकोल, चकलोहसर से खोही तिराहा तक।
- अनुसुइया तिराहे से रजौला, बिहारा, रामशैय्या, भरतकूप तक।
- संग्रामपुर से चितरा गोकुलपुर, सीतापुर, खुटहा व रानीपुर भटट तक।


पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
चित्रकूट यूपी डीएम शिवशरणप्पा के मुताबिक, धर्मनगरी में भी चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे और हवाई पट्टी तक सिक्सलेन बन रहा है। पड़ोसी जिले में प्रस्तावित इन सड़कों के बनने से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। रोजगार भी बढ़ेगा। सतना के डीएम सतीश कुमार ने बताया कि शासन की मंंजूरी के बाद पहले इसका गजट कराया जाएगा। ड्रोन सर्वे की रिपोर्ट के बाद कार्य आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed