{"_id":"640e1f9cc3eec5444600a264","slug":"thieves-fled-leaving-pipes-loaded-in-dcm-chitrakutt-news-c-12-1-119629-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: डीसीएम में लदे पाइप छोड़कर भागे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: डीसीएम में लदे पाइप छोड़कर भागे चोर
Mon, 13 Mar 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। सड़क किनारे रखे नमामि गंगे प्रोजेक्ट के पाइप चोरी कर डीसीएम में रखते समय पुलिस के पहुंचने पर चोर भाग निकले। पुलिस ने डीसीएम से 80 पाइप बरामद किए हैं।
थानाध्यक्ष मारकुंडी अनिल कुमार ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ रात गश्त कर रहे थे। ग्राम छेरिया खुर्द बरदहा डैम के पास सुबह करीब चार बजे कुछ अज्ञात व्यक्ति सड़क के किनारे रखे नमामि गंगे प्रोजेक्ट की पाइप लाइन के पाइपों को चोरी कर डीसीएम में रख रहे थे। पुलिस जीप को आता देख पांच-छह अज्ञात लोग बरदहा डैम की तरफ अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। डीसीएम में करीब 80 पाइप रखे जा चुके थे। जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। नमामि गंगे प्रोजेक्ट के ठेकेदार बीएच श्रीनिवास की तहरीर पर थाने में चोरों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया है।