{"_id":"67339ab52d5765b27e00cf04","slug":"there-was-jam-several-times-in-the-fair-area-vehicles-and-devotees-got-stuck-for-two-hours-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-110994-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मेला क्षेत्र में कई बार लगा जाम, दो घंटे फंसे वाहन व श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मेला क्षेत्र में कई बार लगा जाम, दो घंटे फंसे वाहन व श्रद्धालु
विज्ञापन
चित्रकूट। देव दिवाली मेेले में यूपी एमपी जिला प्रशासन के तमाम प्रयास के बाद भी नियमों का उल्लंघन खूब होता रहा। लाखों की भीड़ के बीच रामघाट व राघवघाट में मंदाकिनी किनारे अन्ना गोवंश घुसे रहे। प्रतिबंध के बावजूद ट्रैक्टर व पिकअप से हजारों श्रद्धालु मेला करने पहुंचे। गुप्त गोदावरी से लेकर प्रमोदवन, कामदगिरी मुखारबिंद व यूपीएपी बार्डर मेला क्षेत्र में कई बार जाम लगा। सैकड़ों छोटे वाहन फंसे रहे इससे पैदल निकल रहे श्रद्धालु भी परेशान हुए।
मेला क्षेत्र में भरतकूप से लेकर शिवरामपुर, खोही बिहारा, रामशैय्या, सीतापुर, चितरागोकुलपुर, रैन बसेरा, पोददार कॉलेज, सिरसावन, प्रमोदवन, गुप्त गोदावरी, हनुमानधारा व राघवघाट में पचास से अधिक ट्रैक्टर व पिकप से श्रद्धालु पहुंचे।
मेला क्षेत्र में बड़े वाहनों का सुबह से ही प्रवेश बंद रहा लेकिन छोटे चार पहिया व दो पहिया वाहनों के आने जाने से शाम को जैसे ही दीपदान का समय आया तो कई बार जाम लग गया। बराह हनुमान मंदिर रामघाट गुप्तगोदावरी व कामदगिरी मुखारबिंद के पास लगभग दो घंटे तक ट्रैफिक मानो थमा रहा। पैदल निकलने वाले श्रद्धालु भी परेशान रहे। कई बार जाम को हटाने के लिए पुलिसकर्मियों को भीड़ के बीच में जूझते देखा गया।