फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   There should be such an arrangement that CM's convoy does not stagger

हो ऐसा इंतजाम कि न डगमगाए सीएम का काफिला

Sat, 02 Jul 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
There should be such an arrangement that CM's convoy does not stagger
फोटो-6- मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पौधरोपण स्थल व हेलीपैडस्थल का निरीक्षण करते मंडलायुक्त दिनेश - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। पांच जुलाई को प्रदेश के वन महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत धर्मनगरी चित्रकूट से कराने की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरीशंकरी के पौधे रोपकर अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके लिए बहिलपुरवा के वन क्षेत्र सेहरिन में शनिवार को चित्रकूटधाम मंडल के मंडलायुक्त दिनेश सिंह और डीआईजी विपिन कुमार मिश्रा जिले के अधिकारियों के साथ पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। तय हुआ कि वाटरप्रूफ टेंट लगाया जाएगा। हेलीपैड स्थल से कार्यक्रम स्थल के कच्चे मार्ग पर अस्थायी सड़क बनाई जाएगी, जिससे सीएम का काफिला डगमगाए नहीं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त दिनेश सिंह ने डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला और डीएफओ आरके दीक्षित को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्र में बन रहे अस्थायी हेलीपैड में मानक का ध्यान रखा जाए। मंच और पौधरोपण स्थल तक सीएम के काफिले के वाहन कहीं फंस न पाए, इस पर गौर करें। इसी हिसाब से तैयारी की जाए। अभी से पौधरोपण स्थल पर गड्ढे खोदकर उनकी सुरक्षा जाली तैयार करा ली जाए।
विज्ञापन

पहले सीएम फिर सभी विभाग मिलकर लक्ष्य के अनुरूप पौधे रोपेंगे। डीएम ने बताया कि बारिश का सीजन होने के कारण कार्यक्रम में इसका प्रभाव न पड़े। इसकी भी तैयारी रखी जाएगी। खासकर मंच पंडाल के अलावा पौधरोपण स्थल पर सीएम व उनके साथ रहने वाले मंत्रियों और अधिकारियों को बारिश से बचाना प्राथमिकता होगी। सीडीओ अमित आसेरी, अपर एसपी शैलेंद्र राय, एसडीओ (वन) ऊषा, रेंजर नफीस खान आदि संबधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी विपिन कुमार मिश्रा ने एसपी अतुल शर्मा से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियों की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि हेलीपैड से लेकर मंच और पौधरोपण स्थल तक अलग-अलग सुरक्षाकर्मियों के दस्ते तैनात रहेंगे। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डीएफओ आरके दीक्षित ने बताया कि सीएम जिन पौधों को रोपेंगे वह मंगा लिए गए हैं। इसके लिए गड्ढे भी रविवार को खोदे जाएंगे। इसके अलावा पूरे वन क्षेत्र में पौधरोपण की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed