{"_id":"68af568557acb9ff290aa388","slug":"there-is-a-dispute-between-saints-and-officers-regarding-development-in-dharmnagari-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-119884-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: धर्मनगरी में विकास को लेकर साधु-संतों और अफसरों में रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: धर्मनगरी में विकास को लेकर साधु-संतों और अफसरों में रार
विज्ञापन
फोटो 16 सीकेटीपी-15- परिचय- बैठक में साधूसंतों की बैठक में मौजूद भाजपा सांसद गणेश सिंह व भाजपा
खोही (चित्रकूट)। धर्मनगरी में मध्य प्रदेश सरकार की ओर से मिनी स्मार्ट सिटी के अंतर्गत निर्माण कार्य किया जा रहा है। साधु-संत बिना मानक कराए जा रहे निर्माण कार्यों का विरोध कर रहे हैं। बुधवार को धर्मनगरी के साधु-संतों ने मंदाकिनी रिसॉर्ट में सतना सांसद गणेश सिंह की मौजूदगी मेें बैठक की। आरोप लगाया कि जिला प्रशासन साधू-संतों की कोई बात नहीं मान रहा है।
संतों ने कहा कि निर्माण कार्य भी मनमाने ढंग से किया जा रहा है। धर्मनगरी में प्रमुख सड़कों के निर्माण के साथ पर्यटकों के सुविधा के लिए धर्मनगरी क्षेत्र में कई निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। जानकीकुंड़-कामदगिरि मार्ग के चौड़ीकरण में अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया जा रहा है। कई बार साधु-संतों ने अतिक्रमण अभियान का विरोध किया। आरोप लगाया कि था कि मठ मंदिरों के परिसर तोड़े जा रहे है। इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने साधु-संतों के साथ बैठक की थी। इसके बाद भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। आरोप लगाया कि बिना संतोंं से बातचीत किए बिना अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के साथ ही विकास कार्य कराए ज रहे हैं।
सांसद गणेश सिंह, विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने संतों काे भरोसा दिया कि धर्मनगरी के विकास में उनकी सहमति से ही काम आगे बढ़ेगा। बैठक में सीताशरण महाराज, दिव्यजीवनदास, सनकादिक महाराज, रामलोचन दास, रामप्यारेदास सहित भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती पांडेय, मझगवां एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर आदि रहे।