{"_id":"67d86ed818f3948d6f0e0414","slug":"the-youth-hanged-himself-murder-suspected-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-113905-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: युवक ने लगाया फंदा, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: युवक ने लगाया फंदा, हत्या की आशंका
विज्ञापन
सरधुआ(चित्रकूट)। जल जीवन मिशन योजना का काम कर रही एल एंड टी कंपनी में कार्य करने वाले युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बाबा ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक पेंटिंग का काम करता था।
सरधुवा थाना क्षेत्र के लमियारी गांव में यह घटना हुई। सोमवार को कंपनी के सुपरवाइजर सत्येंद्र ने बताया कि फिरोजाबाद के घुमनई गांव निवासी बंटी जाटव (28) पेंटिंग का काम करता था। सवेरे काम में न आने पर पता लगाया तो जानकारी हुई कि रविवार की रात्रि में अज्ञात कारणों के चलते किराये के घर में फंदा लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
मृतक के बाबा बाबूराम ने बताया कि 13 फरवरी को चाचा की लडक़ी की शादी के बाद बंटी फिरोजाबाद से सरधुआ काम पर लौटा था। किराये के कमरे में चार अन्य कर्मचारियों के साथ रहता था। बाकी साथी होली की छुटटी पर गांव गये थे। बाबा ने बताया कि बंटी के माता, पिता की मृत्यु पहले हो चुकी है। एक बहन की शादी हो गई है। आशंका जताई कि नाती की हत्या कर शव फांसी पर लटकाया गया है। इस मामले की तहरीर थाने में देंगे। फंदा लगाने वाले स्थान पर कई ऐसी चीजें सामने आई जिससे फंदा खुद लगाने की बात गले नहीं उतर रही है। थाना प्रभारी रामसिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। बंटी के मोबाइल को कब्जे में लिया गया है।