फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The young man 's body was found hanging from gallows

फांसी से लटकता मिला युवक का शव

Wed, 29 Apr 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Wed, 29 Apr 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
The young man 's body was found hanging from gallows

गांव के युवकों के साथ पड़ोस के गांव में गए युवक का

विज्ञापन
शव पेड़ से फांसी से लटकता मिला। युवक के पिता का आरोप है कि साथ ले गए युवकों ने उसके बेटे की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया।

पिता ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। 

जयराम पुत्र सुंदरलाल निवासी कोलौहा ने बताया कि उसके बेटे मुलायम (19) को गांव के विजय पुत्र किशोरा, बिल्लू पुत्र रामदास और झुल्लू पुत्र बच्चा निवासी शाहपुर थाना बदौसा पास के गांव भगवतपुर ले गए। मुलायम देर रात तक नहीं लौटा तो खोजबीन की गई। उसका शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला।

आरोप लगाया कि उसके बेटे की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया गया है। बताया कि उसके घर के पास आरोपी निर्माण कार्य करा रहे थे। इससे आवागमन बाधित हो रहा था। इसका विरोध उसके बेटे ने भी किया था। आरोप लगाया कि तीनों युवकों ने ही उसके बेटे की हत्या की है।

उधर, जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। कोतवाल ओपी तिवारी ने बताया कि परिजनों ने हत्या की तहरीर दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। सूत्र बताते हैं पुलिस ने भरतकूप चौकी में दो आरोपी युवकों को बैठा रखा है। इस संबंध में कोतवाल से पूछा तो उन्होंने किसी की गिरफ्तारी से इंकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed