{"_id":"57aa0d464f1c1bb661ee53d8","slug":"the-yamuna-river-rising-four-villages-cut-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से चार गांवों का संपर्क टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से चार गांवों का संपर्क टूटा
चित्रकूट
Updated Tue, 09 Aug 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने पर परदवां गांव के मुख्य मार्ग पर भरा नदी का पानी पार कर आते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
जिले में पांच दिनों से मूसलाधार बारिश नहीं हुई लेकिन आस पास के जिलों में हो रही बारिश से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मंगलवार को मऊ क्षेत्र की यमुना से जुड़ी जमोहरा नदी व बरहट नाले का पानी गंाव के मुख्य मार्ग तक पहुंच गया। जिससे आवागमन प्रभावित है, बाजार आने जाने वाले लोगों को पानी में तैरकर निकलना पड़ा।
विज्ञापन
मऊ तहसील मुख्यालय के पास बहने वाली यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार सुबह अचानक बढ़ गया। जिससे मऊ समेत आस पास के इलाकों में तो कोई प्रभाव नहीं पड़ा लेकिन नदी से जुड़ी परदवां के पास की जमोदरा नदी व बरहट नाले का पानी इतना ज्यादा हो गया कि परदवां समेत, कनभय, घुरहेटा, पाली व जमोहर जैसे गांव का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूट गया।
विज्ञापन
इन स्थानों पर गांव या बाजार आने जाने के लिए नाव चलने लगी। कुछ लोग तो पानी में तैरकर निकले। एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी ने बताया कि बाढ़ की संभावना पर प्रशासन एलर्ट है। स्थिति अभी ज्यादा खतरनाक नहीं है। किसी गांव में पानी नहीं पहुंचा है। फिलहाल सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन