{"_id":"13cf6c38234d51275721c3e7996e0b45","slug":"the-women-complained-to-the-district-panchayat-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष से महिलाओं ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष से महिलाओं ने की शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Thu, 18 Dec 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समग्र ग्राम पंचायत भैसोंधा की महिलाओं ने इंदिरा आवास योजना के तहत आवास वितरण में अनियमितता और पात्र होने के बाद भी सूची से नाम कटवाने की साजिश की शिकायत की है।
जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर लाल यादव ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
राजेंद्र प्रसाद, रामसेवक, सोनिया, सुंता, ननकू, जगवंती, राजाराम, मोतीलाल, रामखेलावन ने बताया कि उन लोगों के आवास नियमानुसार स्वीकृत हो गए हैं।
पत्रावलियां पूरी कराकर विकास खंड कर्वी में जमा करा दी गई हैं। आरोप है कि गांव के कुछ स्वार्थी लोग अब बेबुनियाद शिकायतें कर उनका नाम कटवाने की साजिश रच रहे हैं।
ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष से मामले की जांच कराने का अनुरोध किया है। कहा है कि अगर नाम कटा तो आंदोलन करेंगी।