फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The warning of a mass suicide

सामूहिक आत्महत्या करने की दी चेतावनी

Mon, 11 Jan 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूूराे, चित्रकूट Updated Mon, 11 Jan 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
The warning of a mass suicide

चार वर्ष पूर्व पट्टे में मिली भूमि पर दंबगों का

विज्ञापन
कब्जा होने से परेशान पट्टा धारक तीन महिलाओं ने डीएम कार्यालय के सामने सामूहिक रूप से आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

 शिकायत कर्ताओं ने बताया कि कई बार तहसील दिवस व अन्य मौकों पर अधिकारियों से अवैध निर्माण हटवाने की मांग की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। जिलाधिकारी ने पूरे मामले में एसडीएम से जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


मऊ ब्लाक अंतर्गत बरगढ़ के कोलमजरा की लक्ष्मिनिया पत्नी शहजाद सिंह, पूजाबाई पत्नी दिलावर सिंह व आलाबाई पत्नी नेकपाल सिंह ने सामूहिक रूप से सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।

 उसमें आरोप लगाया कि उनको वर्ष 2012 में भूमि प्रबंधक समिति द्वारा पट्टे की भूमि आवंटित की गई थी, जिसमें दो वर्ष तक तो उनका कब्जा रहा लेकिन अब कुछ दंबगों ने उनकी भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया।

विरोध करने पर उनके समुदाय को मजरे से मारकर भगाने की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि दबंगों ने इस भूमि पर पक्का निर्माण भी करा लिया है। तीनों महिलाओं ने जिलाधिकारी से कहा कि यदि उनको आवंटित भूमि वापस नहीं मिली तो सामूहिक रूप से आत्मदाह करेंगी। डीएम नीलम अहलावत ने इस मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए मऊ एसडीएम को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed