{"_id":"08e1d4d4d6d3199fcf2a4851c3312ee0","slug":"the-warning-of-a-mass-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" सामूहिक आत्महत्या करने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक आत्महत्या करने की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूूराे, चित्रकूट
Updated Mon, 11 Jan 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार वर्ष पूर्व पट्टे में मिली भूमि पर दंबगों का
विज्ञापन
कब्जा होने से परेशान पट्टा धारक तीन महिलाओं ने डीएम कार्यालय के सामने
सामूहिक रूप से आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
शिकायत कर्ताओं ने बताया कि कई बार तहसील दिवस व अन्य मौकों पर अधिकारियों से अवैध निर्माण हटवाने की मांग की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। जिलाधिकारी ने पूरे मामले में एसडीएम से जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मऊ ब्लाक अंतर्गत बरगढ़ के कोलमजरा की लक्ष्मिनिया पत्नी शहजाद सिंह, पूजाबाई पत्नी दिलावर सिंह व आलाबाई पत्नी नेकपाल सिंह ने सामूहिक रूप से सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
उसमें आरोप लगाया कि उनको वर्ष 2012 में भूमि प्रबंधक समिति द्वारा पट्टे की भूमि आवंटित की गई थी, जिसमें दो वर्ष तक तो उनका कब्जा रहा लेकिन अब कुछ दंबगों ने उनकी भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया।
विरोध करने पर उनके समुदाय को मजरे से मारकर भगाने की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि दबंगों ने इस भूमि पर पक्का निर्माण भी करा लिया है। तीनों महिलाओं ने जिलाधिकारी से कहा कि यदि उनको आवंटित भूमि वापस नहीं मिली तो सामूहिक रूप से आत्मदाह करेंगी। डीएम नीलम अहलावत ने इस मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए मऊ एसडीएम को निर्देश दिए हैं।