{"_id":"57d07e0bbf80cc7225e68e0286caa2a9","slug":"the-station-devotees-thronging-crowds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" श्रद्घालुओं की स्टेशन पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्घालुओं की स्टेशन पर उमड़ी भीड़
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमावस्या का पर्व तो शुक्रवार को है, लेकिन श्रद्घालुओं का एक दिन पूर्व से
विज्ञापन
ही जमावड़ा हो गया है। अगहन मास की अमावस्या पर आज लाखों श्रद्घालु
मंदाकिनी में डुबकी लगांएगे।
सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। यातायात की व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने निश्चित स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी सुनिश्चित कर दी है।
वहीं रामघाट, परिक्रमा मार्ग आदि स्थानों पर सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। तीर्थ क्षेत्र मेें आने वाले श्रद्धालुओं को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।
परिक्रमा मार्ग, रामघाट और यूपीटी के सामने खोया, पाया केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही स्वास्थ्य कैंप की भी व्यवस्था की गई है। ट्रेन और बसों के साधनों से आने वाले श्रद्धालुओं को टैंपो की सुविधा के लिए रामघाट तक जाने दिया जाएगा।
जिलाधिकारी नीलम अहलावत व एसपी केशव कुमार चौधरी ने तीर्थ क्षेत्र में व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अगर भीड़ बढ़ेगी तो टेंपो को रामायण मेला मैदान के पास रोक दिया जाएगा। किसी भी दशा में एक स्थान पर भीड़ का जमावड़ा नहीं होने दिया जाएगा।