{"_id":"60f06c8e8ebc3ec2061da820","slug":"the-sps-demonstrated-on-the-highway-regarding-rigging-in-the-panchayat-elections-chitrakoot-news-knp6403992125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में धांधली को लेकर सपाइयों ने हाईवे पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में धांधली को लेकर सपाइयों ने हाईवे पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
चित्रकूट। पंचायत चुनाव में धांधली और प्रदेश में गुंडागर्दी का आरोप लगा सपाइयों ने मुख्यालय समेत सभी तहसीलों में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। मुख्यालय और मऊ में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन कर सांकेतिक जाम भी लगाया। ज्ञापन देने के लिए कई जगह पुलिस अधिकारियों से सपाइयों की तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में राष्ट्रपति संबोधित 16 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।
गुरुवार को सपाइयों ने जुलूस निकाल कर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुख्यालय में पार्टी कार्यालय से जुलूस लेकर निकले सपाइयों ने सदर तहसील के बाहर हाईवे पर रोके जाने पर तीखा विरोध किया। जिद पर अड़ गए कि तहसील के अंदर ही ज्ञापन सौंपेंगे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई।
नारेबाजी करते हुए सपाइयों ने हाईवे पर सांकेतिक जाम लगाया। वहीं धरने पर बैठने की बात कहने पर पुलिस अधिकारियों ने तहसील के अंदर जाने की इजाजत दी। अंतिम गेट के पहले ही सदर एसडीएम पूजा यादव को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के निर्वाचन में लोकतंत्र की हत्या हुई है। आठ जुलाई को ब्लाक प्रमुख पद के नामांकन के समय प्रत्याशियों, प्रस्तावकों और प्रत्याशियों के साथ बदसलूकी की गई।
विज्ञापन
जबरन हेल्पर लगाकर वोट डलवाए गए। सदस्यों को डराया धमकाया गया है। नामांकन के दिन पुलिस प्रशासन सत्ता पक्ष के कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया है। किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा। गन्ने का बकाया भुगतान किया जाए। काले कृषि कानूनो को सरकार वापस ले। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस आदि सामग्री के दामों में बढ़ोत्तरी पर अंकुश लगे। कानून व्यवस्था दुरुस्त हों। महिलाओं के अपराध रोकें।
सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लगाना बंद किए जाए। भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे संगठित अपराध को बंद कराए। बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त कर भ्रष्टाचार रोकें। कोरोना काल में मृतकों को मुआवजा मिले। पंचायत चुनाव में हुई धांधली की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पुनर्मतदान कराया जाए।
जिलाध्यक्ष अनुज यादव, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव, सिद्धार्थ पांडेय, नरेंद्र यादव, विद्यासागर यादव, रामकिशोर कुरील, अरशद खान, राजेंद्र कुमार, आशुतोष अग्रहरि समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हाईवे पर किया प्रदर्शन
मानिकपुर/मऊ। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के खिलाफ सपा मानिकपुर के कार्यकर्ताओं ने सूरज पटेल की अगुवाई में तहसील परिसर पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरानपूर्व जिला महासचिव निर्भय सिंह, घनश्याम पांडेय, श्यामबिहारी यादव, अजय तिवारी, एजाजहसन सिददीकी, पारस मिश्रा, ऋतुराज वर्मा, अमर यादव आदि मौजूद रहे।
मऊ तहसील में सपा जिला सचिव सुभाष तिवारी व पूर्व जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने हाईवे पर प्रदर्शन कर तहसील में एसडीएम नवदीप शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पंकज यादव, डा. सत्यनारायण कोल, जगदीश यादव, विनय प्रकाश पांडेय, राधेश्याम, राकेश, बचोली व शिवभोला भी मौजूद रहे। इसके अलावा राजापुर तहसील में सपाइयों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।