फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The spies allege harassment

सपाइयों ने उत्पीड़न का लगाया आरोप

Thu, 24 Jun 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
The spies allege harassment
The spies allege harassment - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत कई सपाइयों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर जिला पंचायत व ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में सपाइयों के उत्पीड़न की शिकायत की है। रैपुरा थाने में सपा समर्थ्त बीडीसी समेत सपा के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव पर दर्ज की गई रिपोर्ट को एकतरफा कार्रवाई बताकर जांच कराने की मांग की है। यह भी कहा है कि भाजपा समर्थित बीडीसी और उनके समर्थकों पर भी रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव आनंद उर्फ बब्बू त्रिपाठी और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी नरेंद्र यादव पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल को सपाइयों ने बताया कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ना सबका अधिकार है, लेकिन भाजपाइयों के इशारे पर सपाइयों को परेशान किया जा रहा है। उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पद के लिए चुनाव लड़ने और प्रचार करने से भी रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी मामले में फंसाने व शासन से जांच कराने की धमकी दी जा रही है। भय का माहौल बनाया जा रहा है। रैपुरा में दर्ज कराई गई उनके पार्टी के नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट इसका उदाहरण है। इस मामले की जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed