{"_id":"e66bbb2c50a78a375d95c189dd1fbcae","slug":"the-safety-of-yourself-tips-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचलों से सामना करने को दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनचलों से सामना करने को दिए टिप्स
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Mon, 22 Dec 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं को आत्मरक्षा के हुनर सिखाने के लिए ब्लाक के परिषदीय पूर्व माध्यमिक स्कूलों में मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसी क्रम में बीते दिनों कलवारा खुर्द में छात्राओं को अपनी रक्षा खुद करने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
किशोरियों-बालिकाओं के साथ मनचलों की हरकतों के मद्देनजर सरकार ने परिषदीय पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम बनाया है।
विज्ञापन
पहाड़ी के खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गौड़ ने बताया कि इसी के तहत ब्लाक के गांवों में औदहा के टीचर रमेश चंद्र को यह जिम्मेदारी दी गई है।
रमेश अंतराष्ट्रीय स्तर के ब्लैकबेल्ट धारक हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक रमेश असोह, चकौंध, बाबूपुर, इटौरा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चकौंध, पचोखर में प्रशिक्षण दे चुके हैं। बीते दिन कलवारा खुुर्द में उन्होंने छात्राओं को स्वयं की रक्षा करने के टिप्स दिए।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक छेदीलाल ने इस कदम को मील का पत्थर बताया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सरकार का यह कदम सराहनीय है।