फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The remains of the bomb took NIA

बम के अवशेष ले गई एनआईए

Sun, 31 Jan 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट Updated Sun, 31 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
The remains of the bomb took NIA
बनारस से मुंबई जा रही महानगरी एक्सप्रेस के एस-थ्री बोगी के टायलेट में गुरुवार शाम आरडीएक्स बम मिलने के मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) शुक्रवार रात यहां पहुंची। शनिवार को रेलवे बोर्ड के आईजी सुरक्षा, आरपीएफ के आईजी व आरपीएफ के कमांडेंट ने भी पड़ताल की। एनआईए टीम अपने साथ बम के अवशेष ले गई है। दूसरी ओर रेलवे अधिकारियों ने आशंका जताई कि ट्रेन में बम बनारस से ही रखा गया होगा।
विज्ञापन


पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की तीन सदस्यीय टीम शुक्रवार रात 10 बजे आरएन पांडेय के नेतृत्व में मानिकपुर जंक्शन पहुंची। टीम ने सबसे पहले उस स्थान को देखा, जहां विस्फोट करके बम को निष्क्रिय किया गया था। यहां से बम के अवशेष एकत्र किए। फिर रेलवे के अधिकारियों से बातचीत के बाद टीम दिल्ली रवाना हो गई। टीम प्रभारी ने मीडिया से सिर्फ इतना कहा कि ट्रेन में बम रखने के मकसद के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन


शनिवार सुबह दिल्ली रेलवे बोर्ड के आईजी सुरक्षा निर्मल सिंह, इलाहाबाद आरपीएफ के आईजी एनके सक्सेना व आरपीएफ के कमांडेंट आशीष मिश्रा मानिकपुर जंक्शन पहुंचे। तीनों अधिकारी बम निष्क्रिय करने वाले स्थान पर गए। इसके बाद आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारियों से पूछताछ की। रेलवे के कई अधिकारियों, कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए। तीनों अधिकारियों ने माना कि बम जिंदा था लेकिन टाइमर के तार हटे होने से विस्फोट नहीं हुआ। तार जानबूझकर हटाया गया या धोखे से हटा, फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है लेकिन आशंका है कि बम वाराणसी क्षेत्र से ही रखा गया था। इसके बाद तीनों अधिकारी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed