फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The rain could not stop the candidates of teacher eligibility test

बारिश न रोक सकी शिक्षक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों को

Wed, 08 Jan 2020 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
The rain could not stop the candidates of teacher eligibility test
फोटो- 2- चित्रकूट के परीक्षा केंद्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान जांच पड़ताल करते एडीएम जी? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। शिक्षक पात्रता परीक्षा में बुधवार को करीब 24 परीक्षार्थियों के पास ऑरिजनल आईडी न होने से वह परीक्षा देने से वंचित रह गए। पंजीकृत 8305 में 581 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। जिले के नौ केंद्रों में दो पालियों में परीक्षा संपन्न कराई गई।
विज्ञापन

परीक्षा कराने के लिए चार जोनल व नौ स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित कई अधिकारी परीक्षा के दौरान तैनात रहे। ऐसे परीक्षार्थी जिनके पास अपनी ओरिजनल आईडी नहीं थी, वह सब फोटोकॉपी लेकर आए थे। इसको लेकर कई केंद्रों के बाहर शिक्षकों से बहस भी हुई। बाद में वह परीक्षा देने से वंचित रह गए। कुछ केंद्रों के कमरों में कम रोशनी होने से बाद में बल्ब लगवाए गए।
विज्ञापन

परीक्षा में जिले के चित्रकूट इंटर कालेज, श्रीगंगा प्रसाद जनेसवा इंटर कालेज, जीजीआईसी कर्वी, जीडीएनडी, कॉलेज कर्वी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज बेड़ी पुलिया, पोददार इंटर कालेज, सीतापुर, कृषक इंटर कालेज भौंरी, पालेश्वर नाथ इंटर कालेज पहाड़ी, व राजकीय इंटर कालेज बेड़ी पुलिया में परीक्षा हुई। परीक्षा कराने के लिए ओवर प्रभारी एडीएम जीपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक बलवंत सिंह, मानिकपुर एसडीएम संगम लाल आदि की देखरेख में परीक्षा र्हुई। डीआईओएस बलिराज राम ने बताया कि पूरी परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई है। उत्तरपुस्तिकाओं को कोषागार के डबल लाकर में रखाया गया है। अचानक बारिश व बादल छाने से कुछ केंद्र के कमरों में रोशनी कम हो गई थी। इस समस्या का जल्द समाधान करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
प्रतापगढ के कुंडा की रहने वाली निशा कुमारी ने बताया कि इस बार परीक्षा में पर्यावरण विषय कठिन था। इस विषय में कई ऐसे प्रशभन पूछ गए जिसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। हालांकि अधिक समय नहीं रही।
मानिकपुर के सचिन पांडेय ने बताया कि वह बीएड करने के बाद प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। शिक्षक पात्रा परीक्षा के लिए चित्रकूट इंटर कालेज केंद्र रहा। परीक्षा के दौरान अधिक कड़ाई रही।
अशोक कुमार निवासी मानिकपुर ने बताया कि वह 2010 में एमएड किया है। शिक्षक बनने के लिए शिक्षक पात्रता की परीक्षा दिया है। जिसमें बाल विकास, शिक्षाशास्त्र, गणित, हिंदी, पर्यावरण को लेकर परीक्षा कराई गई। पेपर अधिक कठिन नहीं था। कोई समस्या नहीं हुई।

संगीता कुमारी जो जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय से एमएड करती हैं बताया कि टीईटी का पत्र सरल रहा। परीक्षा पांच विषयों की हुई। प्रत्येक विषय 50-50 अंक के रहे। कुल क्रमांक 150 का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed