फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The property of millions of farmers by fire

आग से किसान की लाखों की संपति राख

Wed, 01 Nov 2017 11:41 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Wed, 01 Nov 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
The property of millions of farmers by fire
पहरा गांव में किसान के घर लगी आग बुझाते ग्रामीण व जला पड़ा मकान - फोटो : amarujala

विज्ञापन
भरतकूप(चित्रकूट)। चौकी क्षेत्र के पहरा गांव में अज्ञात कारण के चलते किसान के घर में आग लग गई। जिससे कुछ ही देर में घर धू-धूकर जलने लगा। आसपास के लोगोें ने फायर ब्रिगेड कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन तबतक सारी संपत्ति राख हो चुकी थी।
पहरा निवासी अमिता देवी गौतम ने बताया कि उसके पति उमेश कुमार मजदूरी करने सूरत गए हैं। बुधवार की सुबह उसके दोनों पुत्र व पुत्री स्कूल गए थे और वह खुद खेत में फसल की रखवाली कर रही थी। सूने घर में अज्ञात कारण के चलते आग लग गई। जानकारी होते ही वह दौड़कर घर पहुंची लेकिन आग की लपटें बढ़ती चली गई। जिससे वह घर के अंदर भी नहीं पहुंच पाई। ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तब जाकर आग बुझाने का काम शुरू हुआ। लगभग एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में किसान के घर की गृहस्थी, अनाज व जेवर आदि राख हो गए। कुल मिलाकर लगभग तीन लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


फरवरी में है बिटिया की शादी
भरतकूप। अचानक आग से लाखों की गृहस्थी राख होने के बाद महिला किसान अमिता देवी व उसके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके खाने पीने का इंतजाम भी नहीं है। रात तो सभी गांव के पंचायत भवन में गुजार रहे हैं। ग्राम प्रधान व कुछ अन्य लोगों ने उस परिवार के भोजन की व्यवस्था की। उसकी पुत्री का विवाह तय हो चुका था। शादी फरवरी 2018 में होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed