फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The postmortem was conducted by a panel of three doctors; the test will be conducted in a lab

Chitrakoot News: तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, लैब में होगी जांच

Fri, 18 Apr 2025 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The postmortem was conducted by a panel of three doctors; the test will be conducted in a lab
जांच करती पुलिस।  - फोटो : स्रोत : पुलिस
चित्रकूट। गोदावरी के जंगल में बरौंधा निवासी दो भाइयों वीरेंद्र और जितेंद्र के कंकाल पेड़ से टंगे मिलने के मामले की गुत्थी दूसरे दिन उलझी रही। तीन डॉक्टरों के पैनल ने कंकालों का पोस्टमार्टम किया। इसमें मौत के सही कारण की जानकारी नहीं हुई। डीएनए टेस्ट के नमूने लिए गए हैं। कंकालों को विशेष जांच के लिए भोपाल लैब भेजा गया है। पुलिस अभी तक इसे खुदकुशी ही मान रही है।
विज्ञापन

28 जनवरी को सतना से लापता बरौंधा के वीरेंद्र व जितेंद्र के कंकाल 78 दिन बाद गोदावरी के जंगल में मिले। सतना में गुरुवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। सूत्र बताते हैं गर्दन की हड्डी टूटी मिली है। पुलिस खुदकुशी न मानकर हत्या की आशंका जता रही है। मौत के सही कारणों की जानकारी के लिए कंकालों को भोपाल लैब भेजा गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को चित्रकूट और सतना पुलिस टीम ने फिर से घटनास्थल का निरीक्षण किया। मां गोल्हरी देवी ने बताया कि दोनों बेटे टोपी लगाते थे। इसी आधार पर खोजबीन की गई तो दूसरे भाई की भी टोपी मौके से मिली है। एक टोपी बुधवार को ही मिल गई थी। सतना एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि पुलिस जल्दबाजी नहीं ठोस जानकारी व जांच के बाद ही इस मामले की पुष्टि करेगी। मृतक भाइयों की मां का व्यवहार भी गांव में सबसे अच्छा नहीं था। प्रथम पूछताछ में यह जानकारी मिली है। इसकी जानकारी और की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed