फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The performance put Choupal

लगाई चौपाल किया प्रदर्शन

Sat, 16 Jan 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Sat, 16 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
The performance put Choupal
 किसानों की समस्याओं को लेकर अब भाजपा ने भी अभियान छेड़ दिया है। भाजयुमो ने शनिवार को प्रदर्शन करके आरोप लगाया कि सूखे से प्रभावित किसानों के साथ राहत वितरण में पक्षपात किया जा रहा है। लो वोल्टेज से खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। शनिवार को भाजपा ने भी कपसेठी व पुरवा तरौंहा में किसान चौपाल लगाई। इसके बाद एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


भाजयुमो जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय में प्रदर्शन किया। एसडीएम कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों को फसल बीमा का लाभ नहीं मिल रहा है। लो वोल्टेज व विद्युत आपूर्ति में कटौती होने से खेतों की सिंचाई प्रभावित है।
विज्ञापन


अन्ना प्रथा से किसानों की बची फसल सुरक्षित नहीं है। सूखे के कारण पशुओं को चारा नहीं मिल रहा। प्रदर्शन के बाद भाजयुमो ने राज्यपाल को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर रवि प्रकाश त्रिपाठी, आशीष पांडेय, बृजेंद्र शुक्ला, गौरव मिश्रा, नीरज उपाध्याय, अंबरीश पांडेय, राम अभिलाष, गया प्रसाद केशरवानी, श्याम किशोर, शिवम चौरसिया, गुलजार पटेल, मनोज व हरिओम सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपसेठी व पुरवा तरौंहा गांव में भाजपा सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने किसान चौपाल अभियान की शुरूआत की। सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों को नहीं मिल रहा है। अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। चौपाल आयोजक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि पार्टी गांव स्तर पर किसानों की समस्या जानने के बाद केंद्र सरकार को अवगत कराएगी। सभी वर्ग को सस्ता राशन का वितरण नहीं हो रहा।


कोटेदार पक्षपात कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि सूखे से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाया है। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने बताया कि केंद्र सरकार ने किसानों के हित के लिए फसल गारंटी बीमा योजना की शुरूआत की है। इस मौके पर शिवशंकर सिंह, विकास मिश्रा, शिवाकांत पांडेय, अश्वनी अवस्थी, रामकरण त्रिपाठी, राधेश्याम, कामता, शिवपूजन, दयाशंकर व उमाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed