फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The nodal officer got a glimpse of the arrangement of cow shelters

Chitrakoot News: नोडल अधिकारी को चकाचक मिली गोशालाओं की व्यवस्था

Fri, 07 Apr 2023 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
The nodal officer got a glimpse of the arrangement of cow shelters
मऊ/रामनगर(चित्रकूट)। अन्ना गोवंशों की स्थिति की जानकारी लेने आए नोडल अधिकारी/उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. राजेंद्र प्रसाद (द्वितीय) ने पांच गोशालाओं का निरीक्षण किया। हर गोशाला में दावा किया गया कि शासन की चल रही योजनाओं के अनुरूप काम हो रहा है। गुरुवार को रामनगर विकास खंड और मऊ विकास खंड क्षेत्र की गोशालाओं का निरीक्षण किया। इसमें मवेशियों के लिए की गई व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने किए गए कार्यों को देखकर संतोष जताया।
विज्ञापन

गुरुवार को नोडल अधिकारी शिवरामपुर, रैपुरा, देउंधा, ददरी व चकौड़ की गोशालाओं का निरीक्षण किया। सबसे पहले रामनगर क्षेत्र के रैपुरा गांव स्थित गोशाला में टिनशेड, चारे, भूसे की गोदाम सहित मवेशियों को पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था देखी। गोशाला में कार्य करने वाले कर्मचारियों के विषय में जानकारी ली। इसके बाद मऊ क्षेत्र के ददरी गांव स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। यहां गाय की पूजा कर गुड़ खिलाया। इसके बाद गोशाला की साफ सफाई देखी। मौके में 160 मवेशी मिले। क्रमवार उन्होंने अन्य गोशाला की व्यवस्था देखी, जो सही मिलीं। उन्होंने मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय, बीडीओ श्रवण प्रसाद गुप्ता, एडीओ पंचायत मऊ अनुराग पांडेय, सचिव कुसुम पाल, आशुतोष कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा डा. सुभाष चंद्र, पशु चिकित्सा अधिकारी डा. चंद्रशेखर पाल, रैपुरा पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बृजेंंद्र सिंह लोधी, डाॅ. कुलदीप सिंह, डाॅ. देव नारायण चौहान पशुधन प्रसार अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा पशु विभाग की तरफ भी गोशालाओं का निरीक्षण करने के लिए ललितपुर के उप पशु चिकित्सा अधिकारी डा. विजय सिंह यादव ने भी कुछ गोशालाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed