{"_id":"41f63524ec5ab4962f56d93b862c6355","slug":"the-name-was-cut-kotedar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम कटवा रहा कोटेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम कटवा रहा कोटेदार
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
मानिकपुर ब्लाक के बराहमाफी गांव के ग्रामीणों ने शनिवार एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटेदार अपने चहेतों का नाम अंत्योदय सूची में लिखवा रहा है।
जबकि पात्रों के नाम हटाकर सामान्य सूची में डाला जा रहा है। इसके अलावा आठ व छह यूनिट वाले कार्ड धारकों की यूनिट एक या दो लिखाई जा रही है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलने वाली राशन सामग्री भी नहीं मिल रही है। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने सदर एसडीएम रजनीश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर ओमप्रकाश, गोलरी, संवारिया, सत्यनारायण, गणेश, मनीष, चुनकू व रामबरन आदि मौजूद रहे।