{"_id":"6270151c2b06d67e2542db16","slug":"the-mercury-dropped-to-seven-degrees-the-possibility-of-drizzle-chitrakoot-news-knp6945750145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात डिग्री तक गिरा पारा, बूंदाबांदी की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात डिग्री तक गिरा पारा, बूंदाबांदी की संभावना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। मौसम बदलने से पिछले एक पखवाड़े से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली है। जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश क्षेत्र में हल्की बारिश भी हुई है। जिले का पारा सात डिग्री गिरकर 41 तक पहुंच गया।
एक पखवारे से लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे थे। सोमवार को मौसम बदलने से राहत की सांस मिली है। तापमान में गिरावट के साथ ही हल्की ठंड हवाएं भी चल रही हैं। गर्मी से राहत मिलने से यहां के निवासियों के चेहरे पर मुस्कान देखी गई। रामलाल पाल ने बताया कई दिनों से पड़ रही गर्मी से राहत मिली है। बदली छाने से उन्होंने खरीदारी भी की। रानी द्विवेदी ने बताया कि पहले की अपेक्षा गर्मी कम है।
गनीवा के कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। दो से तीन दिन तक बदली छायी रहेगी। हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। जिससे कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलेगी।