फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The mantra was given to everyone to save the drop of rain

बरसात की बूंद सहेजने का सभी को दिया था मंत्र

Wed, 27 Oct 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
The mantra was given to everyone to save the drop of rain
प्रख्यात समाजसेवी सुब्बाराव जिले के सर्वोदय सेवा संस्थान के स्वयंसेवकों के साथ बरगढ़ में श्रमद - फोटो : CHITRAKOOT
फोटो नंबर- 1-
विज्ञापन

बरसात की बूंद सहेजने का सभी को दिया था मंत्र
समाजसेवी सुब्बाराव के निधन पर शोक जताया
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। प्रख्यात समाजसेवी सुब्बाराव के निधन की खबर से पाठा व सूखा प्रभावित बरगढ़ क्षेत्र के लोग बेहद दुखी हैं। उनका धर्मनगरी के इन पिछड़े क्षेत्रों व स्थानीय युवाओं के बीच गहरा लगाव था।
बुधवार को उनके निधन की जानकारी हुई तो सर्वोदय सेवा आश्रम व अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान समेत क्षेत्रीय निवासियों को वो मंजर याद आ गया जब उन्होंने क्षेत्र में तालाब खुदाई और जल संरक्षण के लिए बढ़ती उम्र को दरकिनार कर श्रमदान किया था। सभी को नशे से दूर रहकर देश हित के लिए काम करने को प्रेरित किया था। आज उनके सिखाए मार्ग पर चलकर कई युवा देश सेवा में जुटे हैं।
विज्ञापन

सन 1994, 2007 में समाजसेवी सुब्बाराव चित्रकूट आए और दस दिन का प्रवास किया था। उन्होंने भरतकूप से लेकर बरगढ़ तक के ग्रामीण व पिछड़े क्षेत्र के युवाओं को अपनी ऊर्जा राष्ट्र हित में लगाने को प्रेरित किया। सर्वोदय सेवा आश्रम के प्रमुख अभिमन्यु सिंह, अखिल भारतीय सेवा संस्थान के प्रमुख गोपाल भाई के अलावा समाजसेवी सुब्बाराव के अनुयायी प्रभाकर सिंह बताते हैं कि उन्होंने बरसात की बूंद से जीवन सहेजने का मंत्र दिया था। उन्हीं की प्रेरणा से दर्जन भर तालाब बनाए। बरगढ़ को पानीदार बना दिया। बुधवार को उनके निधन की जानकारी होने पर समाजसेवियों ने गहरा दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed