फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The man's body was found on the victim

शिकार को गए युवक का शव मिला

Thu, 19 Feb 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 19 Feb 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
शिकार के लिए गए युवक का शव दूसरे गांव के एक मजरे के पास पड़ा मिला। पत्नी
विज्ञापन
ने साथ गए लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। प्रभारी एसओ मधुसूदन दीक्षित का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है।

मामला लौरी (रैपुरा) का है। यहां की वंदना ने थाने में तहरीर दी है कि उसके पति चंदन (35) पुत्र चंद्रिका को गांव के चार लोग शिकार के नाम पर साथ ले गए थे। उसकी लाश ऊंचाडीह के पास एक पुरवा में पड़ी मिली। आरोप लगाया कि इन्हीं लोगों ने उसके पति को मार डाला।

उधर, एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है। उधर, पहाड़ी थाने में दातून काटने के विवाद में कुल्हाड़ी से घायल युवक की बीती रात मौत हो गई। एसओ शैल कुमार ने बताया कि गोरेलाल (35) पुत्र नत्थू यादव ने 12 जनवरी को गांव के बबली उर्फ रामआसरे पुत्र गयादीन के खिलाफ तहरीर दी थी कि दातून तोड़ने से गुस्साए बबली ने उसी की कुल्हाड़ी से उसे मारा था।

बताया कि चार फरवरी को फिर गोरेलाल ने एक्सरे आदि रिपोर्ट दिखाई थी और मामला उचित धाराओं में दर्ज कर लिया गया था। बीती रात उसकी मौत हो गई। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed