{"_id":"5ff34daf8ebc3e3d586764b4","slug":"the-main-accused-of-double-murder-was-caught-with-a-rifle-chitrakutt-news-knp6038526137","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को राइफल समेत दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को राइफल समेत दबोचा
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड में दबोचा गया मुख्य हत्याभियुक्त कमलेश रैकवार व थाने में रखी बरामद रायफल।
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के प्रसिद्धपुर गांव में कांग्रेस नेता व उनके भतीजे की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने घटना के छह दिन बाद दबोच लिया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल भी बरामद हुई है। पुलिस मामले में नामजद एक आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी है।
पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि हत्यारोपी की तलाश में पुलिस ने सोमवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे लोहदा गांव के एक मंदिर के पास छापा मारा, इस दौरान मंदिर के पीछे मौजूद हत्या का मुख्य आरोपी कमलेश रैकवार पुलिस को देखकर भागने लगा और दबोचा गया। पुलिस ने मौके से ही हत्या में प्रयुक्त उसकी लाइसेंसी राइफल को भी बरामद किया है। थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा ने उसे अदालत में पेश कर जेल भेजा है।
29 दिसंबर की देर रात को कमलेश रैकवार ने पुरानी रंजिश के चलते अपनी लाइसेंसी राइफल से कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल व उनके भतीजे शुभम पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शुभम के भाई आकाश ने कमलेश व उसके पुत्र राहुल रैकवार के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस शनिवार को राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता से चल रही थी बर्चस्व की लड़ाई
पूछताछ के दौरान कमलेश रैकवार ने कुबूल किया कि उसने रंजिश के चलते ही कांग्रेस नेता व उनके भतीजे को गोली मारी थी। बताया कि गांव में वर्चस्व की भी इस परिवार से लड़ाई चल रही थी। प्रधानी चुनाव आने पर यह जंग और बढ़ गई थी।
घटना को अंजाम देते समय उसने दो नहीं पांच गोलियां दागी थीं। पुलिस ने आरोपी के पास से राइफल के अलावा एक कारतूस भी बरामद किया है, जो रायफल में ही लोड था। इसके पूर्व घटनास्थल से भी तीन खोखे बरामद हुए थे।