{"_id":"68151d34faaa1d698b01656e","slug":"the-lessee-should-work-according-to-the-environmental-cleanliness-certificate-and-safety-standards-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-115519-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पर्यावरण स्वच्छता प्रमाण पत्र व सुरक्षा मानकों के अनुसार कार्य करें पटटाधारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पर्यावरण स्वच्छता प्रमाण पत्र व सुरक्षा मानकों के अनुसार कार्य करें पटटाधारक
विज्ञापन
चित्रकूट। उप खनिज ग्रेनाइट, गिट्टी/बोल्डर के खनन पट्टेधारकों के साथ शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने बैठक की। इसमें डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने पट्टाधारकों को पर्यावरण स्वच्छता प्रमाण पत्र व सुरक्षा मानकों के अनुसार कार्य करने की हिदायत दी। खासकर ब्लास्टिंग के दौरान आसपास के लोगों की सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए।
बैठक में डीएम ने कहा कि खनन क्षेत्रों में निर्धारित मानकों के अनुसार बेंच बनाकर ही खनन करें। साथ ही बेंच की स्थाईत्व पर विशेष ध्यान रखें। कहा कि खनन कार्य के दौरान निकले हुए ओवर बर्डन का निस्तारण भी सही ढंग से करें। डीएम ने श्रमिकों को सुरक्षा उपकरण देने, बिना हेलमेट, माइनिंग शूज एवं फ्लोरिसेंट जैकेट, मास्क के बिना खनन न कराने की हिदायत दी। साथ ही प्राथमिक उपचार, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था रखने के लिए कहा।
परिवहन मार्ग में उड़ने वाले धूल डस्ट के लिए समय-समय पर पानी का छिड़काव करें। बैठक में उप निदेशक खान सुरक्षा महानिदेशालय वाराणसी, खान अधिकारी सुधाकर सिंह, खान निरीक्षक मंटू कुमार सिंह सहित पट्टाधारक मौजूद रहे।