फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The journey from selling lottery to district head

लाटरी बेचने से जिलाध्यक्ष तक का सफर

Thu, 28 Nov 2019 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
The journey from selling lottery to district head
फोटो- 8- नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे को मनोनीत किया है। बृहस्पतिवार को जनपद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। चंद्र प्रकाश मूल रूप से ओरा गांव के रहने वाले हैं। साधारण किसान परिवार मे जन्मे व्यवसाय करने के लिए उन्होंने शुरू में शहर आकर लाटरी के टिकट का स्टाल लगाया। उसके बाद आरएसएस शाखा पुरानी बाजार कर्वी में जुड़े। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संपर्क में आए कार्यकर्ता के रूप में कार्य प्रारंभ किया। जिस समय कारसेवकों पर गोली चली थी उस समय यह कर्वी की ओर से अयोध्या गए थे।
विज्ञापन

इनके पिता का नाम राजबहादुर खरे, माता का नाम श्रीमती रतन खरे है। इन्होंने सन 2012 में नगर पालिका के सभासद का चुनाव लड़ा था जिसमें ये पराजित हुए थे। इसके पहले जिलाध्यक्ष पद में भी उन्होंने नामांकन कराया था और किसी कारण वशनहीं बन पाए। लगभग 25 साल से बीजेपी के कार्यकर्ता व वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष पद पर रहे। पहाड़ी कस्बे मेँ भाजपाई नेताओं ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे का फूल मालाओं से किया जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

लखनऊ से फतेहपुर के रास्ते से होकर आ रहे नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का काफिला जैसे ही राजापुर व पहाडी बस स्टैंड पर पहुंचा तो वहाँ पहले से मौजूद भाजपाई नेताओं ने जिलाध्यक्ष को फूल मालाओं से लाद दिया। इस मौके पर क्षेत्रीय संयोजक देव त्रिपाठी, समाजसेवी कमल गौतम, कपना-इटौरा ग्राम पंचायत प्रधान अम्बिका महराज, शान्ति देवी इंटर कालेज के प्रबंधक सुनील सिंह एवं सैकड़ो भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके इस मनोनयन पर वूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा, भाजपा नेता पंकज अग्रवाल, आनंद पटेल, शिवशंकर सिंह, भागवत त्रिपाठी, सुभाष अग्रवाल आदि ने बधाई दी है। गौरतलब है कि अभीतक यह पद खाली चल रहा था। इसके लिए 43 दावेदारों ने आवेदन किया था। बृहस्पतिवार को जब हाईकमान से चंद्रप्रकाश खरे के नाम की घोषणा हुई तो अन्य दावेदारों के चेहरे मुरझा भी गए लेकिन पार्टी के नाम पर बस कुछ प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed