{"_id":"68a62a569ee680f9510f9d19","slug":"the-jam-was-imposed-to-demand-compensation-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-119524-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मुआवजे की मांग को लेकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मुआवजे की मांग को लेकर लगाया जाम
विज्ञापन
बरगढ़। बरगढ़ थाना क्षेत्र के मढ़ा गांव में मध्य प्रदेश को जाने वाली सड़क पर मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा कर जाम खुलवाया।
तुरगवा के मजरा कोरिया डीह निवासी गोविंद ने बताया कि उसका चचेरा भाई रमेश चंद्र वर्मा (32) को मढ़ा निवासी शुभम व टैटू अपने साथ मुंबई काम के लिए ले गए थे। वहां पर किसी से विवाद हो गया था। मारपीट के दौरान रमेश चंद्र की मौत हो गई थी। परिजनों ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है।
पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की सुबह शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने मुआवजा की मांग को लेकर शुभम के घर के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। तब अंतिम संस्कार हुआ। इस बीच करीब 40 मिनट जाम लगा रहा। थाना प्रभारी शिवआसरे ने बताया कि मामले की रिपोर्ट महाराष्ट्र के थाने में दर्ज है। आरोपी शुभम को भी पुलिस ने पकड़ा भी है।